ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के खिलाफ बयान दिया है। हसीन जहां ने कहा कि टीम इंडिया के खिलाड़ियों के साथ दलाल घूमते है जो खिलाड़ियों को लड़कियों को उपलब्ध करवाते है।
बीसीसीआई अपनी जिम्मेवारी पर टीम इंडिया को विदेश में लेकर जाते है। उन्हें होटलों में ठहराया जाता है जहां पर उनके इर्द गिर्द दलाल घूमते है। जो टीम इंडिया के खिलाड़ियों को लड़कियां मुहैया करवाते है। हसीन का ये भी कहना है कि उनके पति को भी इतनी सुरक्षा होने के बावजूद भी कुलदीप नाम के व्यक्ति ने लड़कियां को मुहैईया करवाया करता था।
खिलाड़ियों के कमरें में ये लड़कियां रात रात भर तक उनके कमरे में रहती थी। जिसके विरूद्ध बीसीसीआई को जांच करनी चाहिए। मुहम्मद शम्मी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पति का एक महिला से संबंध थे। शम्मी उससे पैसे लेने के लिए दुबई पहुंचते थे और पैसे कराची से दुबई आते थे जिसकी जांच करने की मांग भी की है।
गौरतलब है कि हसीन जहां ने अपने पति पर अवैध संबंध और मारपीट का आरोप लगाया है। इसके इलावा उन्होने अपने फेसबुक अकाउंट पर शम्मी और दूसरे लड़कियों की चैट को भी सार्वजनिक किया था। हालांकि शम्मी ने कहा कि वो बेकसूर है और ये मोबाइल उनका नहीं है। जिस पर हसीन ने कहा कि मोबाइल कोई भी दे सकता है पर मायने ये रखता है कि उस मोबाइल को इस्तेमाल कौन कर रहा है।



