मोहाली- अमृतसर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट घोटाला मामला, मोहाली कोर्ट ने दी CM अमरिंदर सिंह को राहत

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मोहाली कोर्ट में चल रहे अमृतसर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट घोटाले केस में पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह को बड़ी राहत मिली है।  कोर्ट…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मोहाली कोर्ट में चल रहे अमृतसर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट घोटाले केस में पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह को बड़ी राहत मिली है।  कोर्ट ने इस मामले में उन्हें बरी कर दिया। उनके वकील रणदीप प्रताप सिंह का कहना है कि कोर्ट ने विजिलेंस की कैंसलेंशन रिपोर्ट को मंजूर कर लिया है। बता दें कि विजिलेंस ने 2008 में हुए अमृतसर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट घोटाले में 15 आरोपियों को क्लीन चिट दी थी। इस मामले में कुल 18 आरोपी थे, जिनमें से अमरिंदर सिंह भी एक थे, जबकि तीन की मौत हो चुकी है।

फैसला आने के बाद कोर्ट के बाहर मौजूद सीएम अमरिंदर सिंह का कहना है कि 10 साल के लंबे अंतराल में 500 बार केस की सुनवाई हुई। राजनीतिक द्वेष के कारण मुझे तो प्रताड़ना सहनी पड़ी ही लेकिन इससे सरकार का पैसा, कोर्ट का टाइम भी खराब हुआ। इस तरह की चीजें नहीं होनी चाहिए। विजिलेंस की रिपोर्ट पर सवाल खड़े करते हुए सीएम बोले कि विजिलेंस वही करती है जो सरकार उसे निर्देश देती है। पिछली बादल सरकार ने विजिलेंस को निर्देश दिए थे। इस वजह से उन्होंने ऐसी रिपोर्ट दी। । अदालत ने 10 मिनट के अंदर अपना फैसला सुना दिया ।

 Watch Video

https://youtu.be/lyZCzsiS4do 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *