ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अब आपको दिखाते है किस तरह शादी की खुशियां मातम में तबदील हो गई । विवाह मंडप पर शादी की रस्में चल रही थी । माहौल पूरी तरह से खुशनुमा था । दूल्हा – दुल्हन के दोस्तों और रिश्तेदारों की हंसी ठिठौली के बीच दुल्हन अपने दूल्हे को जयमाला पहनाने ही वाली थी कि अचानक कुछ एसा हुआ जिसने सबको सन्न कर दिया ।
मोगा में शादी का मंडप सज़ा था । बैंड-बाजे के बीच स्टेज पर जयमाला कार्यक्रम शुरू हो चुका था । दुल्हन ने सौरभ के गले में माला डाली । फिर सौरभ दुल्हन को माला पहनाने ही लगा कि उसे हार्ट अटैक आ गया । पहले वो दुल्हन की तरफ और फिर पीछे की तरफ गिर गया । सब सन्न रह गए । किसी को कुछ समझ ही नहीं आ रहा था ।
करीब 15 मिनट तक पानी पिलाकर दुल्हे को होश में लाने की कोशिश की गई कोई फायदा होता न देख उसे अस्पताल ले गए । लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी । सौरभ माता-पिता का इकलौता बेटा था । मृत घोषित करने के बावजूद उसके बचने की आस में परिवार उसे लुधियाना भी लेकर गया । लेकिन सौरभ बच नहीं पाया । शादी की खुशीयां एसे मातम में तबदील हो जाएगी इसका किसी को भी अंदाज़ा नहीं था ।
Watch Video
https://youtu.be/_Rq91PQJ7O4
