ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: मोगा के खोसा रणधीर गांव के निवासी सुरजीत सिंह का इकलौता बेटा जगसीर सिंह 12 साल पहले डेरा सिरसा से लापता हो गया था,युवक 2005 में डेरा सिरसा से गायब हुआ था परिवार के मुताबिक उनका बेटा जगसीर अपने दोस्तों के साथ डेरा सिरसा गया लेकिन उसके बाद वो कभी घर नही लौटा ! बठिंडा पुलिस ने पीड़ित परिवार के लापता 22 वर्षीय जगसीर के कपडे और दूसरे सामान की रेलवे ट्रैक से बरामदगी कर जगसीर सिंह की आत्महत्या का दावा किया ! पीड़ित परिवार ने कहा है की डेरे से कई चौकाने वाले मामले सामने आ रहे है उन्हें भी शक है कि कही उनके बेटे के साथ भी डेरे में कुछ गलत हुआ ! परिवार ने इंसाफ की मांग की है !
Watch Video
