जीत के बाद पहली बार मोदी का अहमदाबाद दौरा, मां का आशीर्वाद भी लेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- लोकसभा 2019 चुनाव में बंपर जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात जाएंगे और सोमवार को वाराणसी का दौरा करेंगे |…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- लोकसभा 2019 चुनाव में बंपर जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात जाएंगे और सोमवार को वाराणसी का दौरा करेंगे | गुजरात में पीएम मोदी अपनी मां से मिलकर उनका आशीर्वाद लेंगे | स्थानीय प्रशासन पीएम मोदी के दौरे के मद्देनजर तैयारियों में जुटा है | 2014 में जीत के बाद भी पीएम मोदी मां से मिलने गुजरात गए थे |

पीएम ने शनिवार को खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी | उन्होंने लिखा कि रविवार यानी कि आज गुजरात जाकर मां से आशीर्वाद लूंगा और सोमवार को काशी में रहूंगा मुझमें विश्वास बनाए रखने वाली जनता को धन्यवाद कहूंगा|” कार्यक्रम के मुताबिक पीएम मोदी शाम 6.20 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट पर सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे|

इसके बाद 6.50 बजे खानपुर के जेपी चौक पर जनसभा को संबोधित करेंगे | बता दें कि 27 मई को पीएम मोदी काशी विश्वनाथ मंदिर जाएंगे | जहां वोपूजा-अर्चना करेंगे |

Watch Video

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *