गुरदासपुर में पीएम मोदी की हुंकार: मोदी ने किसान कर्ज माफ़ी पर कांग्रेस पर साधा निशाना

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी आज एक दिन के पंजाब दौरे पर है | पंजाब के गुरदासपुर में बीजेपी और अकाली दल की…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी आज एक दिन के पंजाब दौरे पर है | पंजाब के गुरदासपुर में बीजेपी और अकाली दल की संयुक्त रैली थी | इस रैली में पीएम मोदी ने शिरकत की | बता दे इस रैली को पंजाब बीजेपी ने ‘प्रधानमंत्री धन्यवाद रैली’ का नाम दिया है | इस रैली में अकाली दल और पंजाब बीजेपी ने पीएम मोदी का करतारपुर कॉरिडोर खुलवाने और लंगर से GST हटाने साथ ही गुरुग्रंथ साहिब को विश्व की तमाम भाषाओं में अनुवाद करवाने जैसे केंद्र सरकार के फैसलों को लेकर धन्यवाद किया |

इस रैली में सुखबीर बादल, हरसिमरत कौर, बिक्रम सिंह मजीठिया, प्रेम सिंह चंदूमाजरा, श्वेत मलिक, विजय सांपला कई अकाली-और बीजेपी के दिग्गज नेता मौजूद रहे | पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इनका इतिहास राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ करने का रहा है | कांग्रेस ने 1984 सिख कत्लेआम करवा के जो जख्म सिखों को दिए है वो कभी भी भूल नहीं सकते | जिनके ऊपर कार्रवाई होनी चाहिए थी वो आरोपियों को सीएम पद से पुरस्कार कर रहे है | इनके एक ही परिवार के इशारे से सिख कत्लेआम के विरोधियों की फाइलें बंद करवा दी | मोदी ने नवजोत सिंह सिद्धू के पाक प्रेम को लेकर भी हमला बोला |

पीएम मोदी ने किसान कर्ज माफ़ी को लेकर भी कांग्रेस पर हमला बोला | कांग्रेस सरकार ने कर्जमाफी के नाम पर किसानों के साथ खिलवाड़ किया है | कांग्रेस ने पहले देश को गरीबी हटाओ के नारे देकर ठगा था और अब कर्जमाफी के नाम पर ठग रही है | बता दे इससे पहले पीएम मोदी ने जालंधर की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU ) में इंडियन साइंस कांग्रेस का उद्घाटन किया | जहां उन्होंने यूनिवर्सिटी के छात्रों को जय जवान, जय किसान, जय विज्ञानं और जय अनुसंधान का नया नारा दिया |

Watch Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *