Union Budget 2024: बजट भाषण (Uinon budget 2024)में वित्त मंत्री के बड़े ऐलान के बाद शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली है.वित्त मंत्री ने शेयर बाजार (Stock market) को लेकर कुछ ऐसे ऐलान किए जिसके बाद बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली. लंबी अवधि के निवेश पर टैक्स बढ़ा दिया गया है. इसके अलावा छोटी अवधि के निवेश पर लगने वाले टैक्स में भी बदलाव किया गया है. हालांकि, एंजल टैक्स पूरी तरह से ख़त्म कर दिया गया है.(Union Budget 2024)
LTCG-STCG पर बड़ा ऐलान
अब आपको शेयर बाजार में शेयर खरीदने और बेचने से होने वाले मुनाफे पर ज्यादा टैक्स देना होगा. वित्त मंत्री ने कहा कि 1 साल से ज्यादा समय से लिस्टेड संपत्तियों को लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन (LTCG) के दायरे में रखा गया है. इसके अलावा चुनिंदा संपत्तियों पर शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन्स टैक्स (STCG) भी घटाकर 20% कर दिया गया है. चुनिंदा संपत्तियों पर एलटीसीजी बढ़ाकर 12.5 फीसदी कर दिया गया है. पहले यह 10% था.
विकल्पों पर प्रतिभूति लेनदेन कर (एसटीटी) में भी बदलाव हुए हैं. इस एसटीटी को बढ़ाकर 0.02% कर दिया गया है. इसके अलावा शेयर बायबैक से होने वाली आय पर भी टैक्स लगेगा. विदेशी कंपनियों के लिए निगम कर घटाकर 35% कर दिया गया है.
इन सभी घोषणाओं के बाद शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली. घोषणा के कुछ ही मिनटों में निफ्टी और सेंसेक्स में करीब 1% की गिरावट देखी गई. कई शेयरों में लोअर सर्किट देखने को मिला.



