LUDHIANA उत्तर में 1.30 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक सनातन भवन, कैबिनेट मंत्री ने किया शिलान्यास

लुधियाना 2  जुलाई पंजाब सरकार ने लुधियाना उत्तर विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात दी है।छावनी मोहल्ला में लगभग 1.30 करोड़ रुपये की लागत से बनने…

लुधियाना 2  जुलाई

पंजाब सरकार ने लुधियाना उत्तर विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात दी है।छावनी मोहल्ला में लगभग 1.30 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आधुनिक सनातन भवन के निर्माण कार्य का बुधवार को शुभारंभ किया। इस परियोजना का भूमि पूजन और शिलान्यास कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी एवं दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया तथा विधायक चौधरी मदन लाल बग्गा ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम में संत समाज की उपस्थिति भी रही। अधिकारियों के अनुसार यह भवन करीब 10,500 वर्ग फुट क्षेत्र में विकसित किया जाएगा, जिसमें लगभग 6,600 वर्ग फुट में आधुनिक सुविधाओं से युक्त सनातन भवन तैयार होगा।

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के विकास के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि यह भवन धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा और समाज में एकता व भाईचारे को मजबूत करेगा।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि सरकार का उद्देश्य जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है और जो वादे किए जाते हैं, उन्हें पूरा किया जाता है। उन्होंने इस परियोजना को क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

विधायक मदन लाल बग्गा ने कहा कि क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी हुई है। उन्होंने बताया कि यह भवन सभी वर्गों के लिए खुला रहेगा और यहां विभिन्न सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा सकेगा।

स्थानीय लोगों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों को नई पहचान मिलेगी तथा विकास कार्यों को गति मिलेगी।

 

अन्य ख़बरें जानें-

LUDHIANA में मोहर्रम के दौरान तलवारें लहराने का वीडियो हुआ वायरल, शाही इमाम ने की सख्त कार्रवाई की मांग,पुलिस जांच में जुटी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *