ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाबी गीतों में मॉडलिंग करने वाला | गीतों में हीरो की भूमिका निभाने वाला ये शख्स है सोनू बख्शी | जो अपनी मॉडलिंग से कईयों का दिल चुरा चुका है | लेकिन अब ये मॉडल सिर्फ दिल ही नहीं बल्कि और भी बहुत कुछ चुराने लग पड़ा है | इतना ही नहीं चोरी करने के लिए इसने अपना गैंग बना हुआ है और इस चोर गैंग का खुलासा तब हुआ जब पटियाला में इस मॉडल चोर ने वारदात को अंजाम दिया |
दरअसल पटियाला के नीला भवन चौक से एक गैंग जो कि चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाता था | इस गैंग के तीन सदस्यों को पटियाला सिविल लाइन थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है और इस गैंग से चोरी की गाड़ी भी बरामद हुई है और इस गैंग का सरगना सोनू बख्शी नाम का मॉडल है जो अक्सर पंजाबी गानों में मॉडल की भूमिका निभाता था | वहीं पीड़ित ने बताया कि कैसे सोनू बख्शी मोबाइल ठीक करवाने के बहाने आया और चाबी उठाकर ले गया और उसके कुछ देर बाद उनको पता लगा कि उनकी कार चोरी हो गई है |
वहीं इस पूरे मामले पर DSP सिटी योगेश कुमार का कहना है कि मोबाइल की दुकान पर मोबाइल ठीक कराने के लिए कमलप्रीत सोनू बख्शी गया था और वहां से उनकी कार की चाबी लेने के बाद कार लेकर रफूचक्कर हो गया |
आपको बता दें कि ये गैंग कार की नंबर प्लेट बदलकर कार के पार्ट्स को अलग–अलग कर कबाड़ी को बेच देते थे | बहरहाल अब इन चोरों से पूछताछ शुरू कर दी गई है | लेकिन मॉडलिंग छोड़ चोरी करना और फिर चोर गैंग का सरगना बन जाना | इस सारी वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी है | वहीं सभी ये सोचने को मजबूर हैं आखिर क्यों एक मॉडल चोर गैंग का सरगना बन गया | फिलहाल अब पुलिस जांच के बाद ही खुलासा हो पाएगा कि आखिर ये सब कैसे हुआ तो वहीं ये भी खुलासा हो पाएगा कि इस गैंग ने अब तक कितनी चोरियों को अंजाम दिया है |
Watch Video
https://youtu.be/IQ6unY0Kac8
