ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में मॉब लिंचिंग की घटनाएं रुक नहीं रही है। अब फतेहाबाद के रतिया में लड़की से छेड़छाड़ के शक के चलते मॉब लिंचिंग ने एक युवक की जमकर धुनाई कर डाली। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को छुड़ाकर लोगों से पूछताछ की। पूछताछ में पुलिस को छेड़छाड़ की कोई शिकायत नही मिली। अब पिटाई का वीडियो सामने आने पर पुलिस ने मारपीट करने वाले युवकों के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
https://www.youtube.com/watch?v=S6VG0oh7lpA&feature=youtu.be
