पानी में घोला जा रहा जहर: नासमझ युवक ट्यूबवैल में मिला रहे यूरिया

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में पानी की कमी एक गंभीर समस्या बन कर सामने आई है। चड्ढा शुगर मिल से निकला कैमिकल पानी में मिल…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में पानी की कमी एक गंभीर समस्या बन कर सामने आई है। चड्ढा शुगर मिल से निकला कैमिकल पानी में मिल गया था जिस कारण लाखों की तादाद में नहर की मछलियों की मौत हो गई थी। उसके बाद पजाब सरकार ने पानी को लेकर कई सख्त नियम बनाए। गौरतलब है कि सोशल मीडिया में एक वीडियों वायरल हो रहा है जिसमें दिखाया जा रहा है कि किस तरह पानी में खुलेआम जहर घोला जा रहा है।

https://www.facebook.com/LivingIndiaNewschannel/videos/1180464682134023/

वीडियों के अनुसार कुछ नासमझ युवक पानी में फसलों में पाया जाने वाला यूरिया मिला रहे है और इसको वो नई तकनीक के तौर पर विख्यात कर रहे है। साथ ही नासमझ नौजवान बोल भी रहे है कि इस नई तकनीक के साथ यूरिया पानी में खुद मिलकर फसलों में जाएगी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस वीडियों से साफ पता चला है कि पंजाब के इन नौजवानों मे बिल्कूल भी समझ नहीं है कि वो किस तरह से पानी को जहरीला कर रहे है।

water

पंजाब के कई इलाकों में पानी की कमी एक समस्या बन कर उभरी है और इस वीडियों को देखने के बाद कहा जा सकता है पंजाब के लोग ही पानी को दूषित करने में लगे हुए है।

water 1

गौरतलब है कि देश के कई इलाकों में लोग पानी की समस्या से जुझ रहे है। कई लोग ऐसे भी है जिनको साफ पानी तक नहीं मिल रहा है। साफ पानी के लिए सरकार के साथ साथ लोगों को भी अपनी जिम्मेदारी निभाने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *