ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: चंद्रयान-2 पर जानकारी देते हुए इसरो के प्रमुख सिवन ने कहा कि लेंडर विक्रम के साथ संचार स्थापित सक्षम नहीं हो सके हैं | लेकिन चंद्रयान-2 का आर्बिटर सही तरीके से काम कर रहा है | इसके अलावा ऑर्बिटर में 8 इंस्ट्रूमेंट्स लगे होते है जिसके बाद हमने ऑर्बिटर के सारे इंस्ट्रूमेेंट की जांच की है और सभी इंस्ट्रूमेंट्स बेहतरीन तरीके से काम कर रहे हैं | इसरो के प्रमुख सिवन ने ये भी कहा कि अब गगनयान मिशन पर हमारी अगली प्राथमिकता होगी |
ISRO Chief K Sivan: Chandrayaan-2 orbiter is doing very well. There are 8 instruments in the orbiter & each instrument is doing exactly what it meant to do.Regarding the lander, we have not been able to establish communication with it. Our next priority is Gaganyaan mission. pic.twitter.com/eHaWL6e5W1
— ANI (@ANI) September 21, 2019
आपको बता दे कि चंद्रयान-2 से संपर्क साधने की कोशिशों पर विराम लग गया है | वैज्ञानिकों के मुताबिक चांद के दक्षिणी ध्रुव पर इतना घना अंधेरा होता है कि वहां पर कोई भी चीज़ देखना असंभव है | दुनिया की कोई भी स्पेस एजेंसी विक्रम लेंडर की तस्वीर नहीं ले सकेगी | चांद पर 14 दिन तक घना अंधेरा छाया रहेगा | अगले 14 दिनों तक विक्रम लेंडर के सलामत होने कि उम्मीद बहुत कम रह जाएगी | ऐसे में 7 तारीख के बाद से 14 दिन बाद यानी 20-21 सितंबर को चांद पर काली रात हो जाएगी |
आपको बता दे चांद के दक्षिणी ध्रुव में जिस जगह पर लैंडर विक्रम पड़ा है वहां का तापमान घटकर माइनस 183 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा | इतने कम तापमान में लैंडर विक्रम को अपने आप को संभालना बेहद मुश्किल होगा | लैंडर विक्रम के कई इलेक्ट्रॉनिक हिस्से खराब हो जाएंगे | विक्रम लैंडर में रेडियोआइसोटोप हीटर यूनिट लगाना जरुरी था तभी वह खुद को इतने कम तापमान में बचा सकता था | जिस तरह से चांद कि सतह पर हालत बिगड़ते जा रहे है उतना ही लेंडर विक्रम से संपर्क साधने कि उमीदें खत्म होती नजर आ रही है |

