CHANDIGARH MISSING : मौली जांगरा से मां-बेटी हुए लापता, परिवार और पुलिस ने मदद के लिए मांगी आम जनता से मदद

चंडीगढ के मौली जांगरा से मकान नंबर 2514, विकास नगर से मां-बेटी लापता हो गए। इस मामले में पुलिस स्टेशन मौली जांगरा में DDR नंबर:…

CHANDIGARH

चंडीगढ के मौली जांगरा से मकान नंबर 2514, विकास नगर से मां-बेटी लापता हो गए। इस मामले में पुलिस स्टेशन मौली जांगरा में DDR नंबर: 45, तारीख़ 22-07-26 को दर्ज करवाई गई थी। पुलिस ने मां- बेटी को खोजने के लिए इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के ज़रिए उनकी तस्वीर जारी करके आम जनता से सहयोग मांगा है।

पुलिस को दी गई शिकायत में शिकायतकर्ता विश्वनाथ शर्मा पिता: पंडित बाबू राम, निवासी: मकान नंबर 2514, विकास नगर, MJ, चंडीगढ़) ने सूचना दी है कि 22.07.2026 की सुबह, उनकी बहू निर्मला (उम्र 45 वर्ष, पति: राकेश) अपनी बेटी मानवी (उम्र 3 वर्ष) के साथ बिना किसी को बताए घर से चली गईं और अभी तक वापस नहीं लौटी हैं। परिवार की चिंता को देखते हुए पुलिस ने अब मामले में तेज़ी लाई है और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर उनकी खबर और तस्वीर प्रकाशित करने की अनुमति मांगी है, ताकि उन्हें जल्द से जल्द ढूंढा जा सके।

लापता महिला का विवरण नीचे दिया गया है-

नाम – निर्मला(पति: राकेश)

पता- #2514, विकास नगर, MJ, चंडीगढ़

उम्र – 45 वर्ष

कद: 5 फीट 4 इंच

भाषा: हिंदी

शारीरिक बनावट: दुबली-पतली, चेहरे पर काले निशान

पहनावा: हरे और काले रंग की साड़ी

रंग-रूप: गोरा

बच्चे का विवरण इस प्रकार है-

नाम- मानवी

उम्र- 3 साल

पता- #2514, विकास नगर, MJ, चंडीगढ़

कद- 3 फीट

शारीरिक बनावट – दुबली-पतली, चेहरे पर तिल

कपड़ें- सफेद रंग की फ्रॉक (बच्ची)

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *