Missing Auto Driver: चंडीगढ़ से लापता ऑटो चालक आरिफ की तलाश, पुलिस ने लोगों से मदद मांगी

Chandigarh: आईटी पार्क (IT)थाना पुलिस ने अपील की है कि वे लापता युवक आरिफ पुत्र मोहम्मद यासीन (29 वर्ष) को ढूंढने में मदद करें. पुलिस…

Chandigarh:

आईटी पार्क (IT)थाना पुलिस ने अपील की है कि वे लापता युवक आरिफ पुत्र मोहम्मद यासीन (29 वर्ष) को ढूंढने में मदद करें. पुलिस के अनुसार, शिकायत स्मिता हरस्मती पत्नी मोहम्मद यासीन, निवासी मकान नंबर 148, ससरी नगर, चंडीगढ़ की ओर से दर्ज कराई गई है. उन्होंने बताया कि उनका बेटा आरिफ, जो ऑटो चालक है, 7 सितंबर की रात करीब 10 बजे रोज़ की तरह अपने ऑटो (नंबर HR 68C 2733) लेकर घर से सवारी ढूंढने निकला था.

करीब रात 12:30 बजे सेक्टर-26 स्थित कल्चरल क्लब के पास उसकी मुलाकात उसके चचेरे भाई आयान से हुई, जो खुद भी ऑटो चलाता है. इसके बाद आरिफ घर वापस नहीं लौटा. परिवार ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया.

युवक का हुलिया
नाम: आरिफ पुत्र मोहम्मद
उम्र: 29 वर्ष
रंग: गेहुँआ
भाषा: हिंदी बोलता है
पहनावा: काला टी-शर्ट, भूरे रंग की पैंट और काले जूते

पुलिस ने इसे ढुंढने के लिए जनता से अनुरोध किया है, ताकि उसके बारे में जानकारी मिल सके. आईटी पार्क थाना पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को आरिफ के बारे में कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें.

खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *