ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर पूरी दुनिया में भारत का परचम लहराने वाली मानुषी छिल्लर इन दिनों अपनी बोल्ड फोटोशूट को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं | मानुषी की ये तस्वीरें ब्रिटिश वर्जिन आईलैंड की हैं | तस्वीरों में मानुषी बेहद बोल्ड अंदाज में पोज़ देती हुई नजर आ रही हैं | आपको बता दें कि 20 साल की मानुषी के जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने की खबरें हैं | उनके डेब्यू को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं |
दरअसल मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने कुछ दिन पहले कहा था कि उनके पास कई ऑफर्स हैं, लेकिन अभी उन्होंने इस पर कोई फैसला नहीं लिया है | अब उनके फैंस को उनकी डेब्यू फिल्म का बेसब्री से इंतजार है | इसके अलावा इन दिनों मानुषी अपनी सेक्सी फोटोशूट को लेकर चर्चा में हैं |
बता दे बॉलीवुड डेब्यू को लेकर मानुषी का कहना है कि वो आमिर खान की फैन हैं | अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद अगर उन्हें मौका मिला तो, वो आमिर खान के साथ काम करना पसंद करेंगी |
मानुषी ने अपने पूल में नहाते हुए खिचवाईं तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया था। मानुषी ने यह बता दिया है कि वह आगे चलकर बॉलीवुड में फिल्में करेंगी उनका अगला लक्ष्य फिल्में ही हैं।




