PATIALA में प्रधानमंत्री आवास योजना में डेढ़ लाख रुपये की हेराफेरी, पुलिस ने नगर निगम के कर्मचारी को किया गिरफ्तार, आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर

पटियाला , 18 जुलाई पटियाला में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत लाभार्थियों की सहायता राशि में कथित हेराफेरी का मामला सामने आने के बाद…

पटियाला
पटियाला , 18 जुलाई

पटियाला में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत लाभार्थियों की सहायता राशि में कथित हेराफेरी का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने नगर निगम के एक कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में थाना सिविल लाइंस पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

DSP सिटी-1 संजीव सिंहला ने बताया कि 16 जुलाई 2026 को नगर निगम पटियाला के सचिव सुरजीत सिंह चीमा द्वारा थाना सिविल लाइंस में एक लिखित शिकायत दी गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि अमनदीप सिंह पुत्र जगदीत सिंह, निवासी शांति नगर, अर्बन एस्टेट, पटियाला, जो नगर निगम में फील्ड वर्कर के रूप में कार्यरत था और अकाउंट शाखा के साथ भी काम करता था, उसने प्रधानमंत्री आवास योजना के कुछ लाभार्थियों की सहायता राशि में हेराफेरी की। शिकायत के अनुसार आरोपी ने एक लाभार्थी के लिए जारी 1.50 लाख रुपये की सरकारी सहायता राशि लाभार्थी के बैंक खाते में भेजने की बजाय अपने अथवा अपने परिजनों से संबंधित बैंक खाते में ट्रांसफर करवा ली।

DSP ने बताया कि शिकायत के आधार पर थाना सिविल लाइंस, पटियाला में FIR नंबर 170, दिनांक 16 जुलाई 2026 दर्ज की गई है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धाराएं 316(5), 318(4), 336(2), 336(3), 338 और 340(2) के तहत मामला दर्ज किया है।प्रारंभिक जांच के अनुसार यह कथित गड़बड़ी 10 फरवरी 2026 से 31 मार्च 2026 के बीच हुई बताई गई है।

मामले की जांच थाना सिविल लाइंस के प्रभारी इंस्पेक्टर विनोद कुमार द्वारा की जा रही है। पुलिस ने आरोपी अमनदीप सिंह को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसका दो दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस हेराफेरी में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं तथा सरकारी धन का दुरुपयोग किस स्तर तक हुआ। मामले की जांच जारी है।

 अन्य खबरें जानें –

FARIDKOT के कोटकपूरा में लूट की साज़िश नाकाम, पुलिस ने 5 लोगों की गैंग को धारदार हथियारों के साथ किया गिरफ्तार, दो लोगों पर पहले ही क्रिमिनल केस दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *