आईना और हम

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: स्त्री-मन किसी चीज को देखता और उसे अपने शब्दों में दर्ज कैसे करता है; इसका ठीक-ठीक अनुमान कठिन है। हाँ, उनकी कहनशैली बहुपरतीय…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: स्त्री-मन किसी चीज को देखता और उसे अपने शब्दों में दर्ज कैसे करता है; इसका ठीक-ठीक अनुमान कठिन है। हाँ, उनकी कहनशैली बहुपरतीय होती है। अरुणाचल प्रदेश की रबोम बेलो अपनी कविता में आईना यानी दर्पण को कुछ अलग ढंग से पकड़ती हैं।

बात आईने की

वह कहती हैं-‘आईना रूप् का चितेरा है। आईना आभासी फलक पर वास्तविक अक़्स दिखाता है। अक्सर हम ऊपरी मेकअप को सबकुछ मान बैठते हैं। जबकि वह सच को अनकहा छोड़ झूठ का बयान करता है। आईना सबके लिए जरूरी है, पर आईना दगाबाज़ बहुत है। उस पर विश्वास का अर्थ है-छला जाना।

बात आईने की

इसलिए कि आईना हमारे रंग बदलते ही अपना रंग बदल डालता है। जब कभी आईना हमारे नज़रिए के मनमाफ़िक हमारा रूप हमें नहीं दिखाता है, हम उसे ही झूठा साबित करने पर तुल जाते हैं। दरअसल ख़राबी आईना में नहीं हम देखने वालों के दृष्टिकोण और मानसिकता में है। यानी आईना नहीं झूठ तो हम बोल रहे होते हैं।’

आईना और हम

आईना झूठ बोलता है
आईना कई रहस्य छिपाए रहता है
देख तो लेते हैं अपना रूप
मगर रूप में छिपा दर्द
हम समझ नहीं पाते हैं।
आईना ग़लत दिखाता है
असुन्दर को सुन्दर दिखाता है
मोटा को पतला
पतला को मोटा दिखाता है
लम्बे को नाटा
नाटा को लम्बा दिखाता है।
आईना पर निर्भर सब रहते हैं
अपना चेहरा देखते हैं
और खुश् हो जाते हैं
लेकिन किसी को नहीं मालूम कि
आईना झूठ बोलता है।
कभी अगर सच भी बता दे आईना
तो उसे सच नहीं मानते हैं
उस वक्त लोग कहते हैं
आईना तो झूठ बोलता है
क्या आईना सच में झूठ बोलता है?
यह आईना की समस्या नहीं है
यह पूरी मनुष्य जाति की समस्या है
हमारी-आपकी-सबकी समस्या है
कि व्यक्ति आईना को सच मान बैठा है
खुद को पहचानने की जरूरत है
खुद को खोजने की जरूरत है
दरअसल, आईना नहीं हम झूठ बोलते हैं

बात आईने कीरबोम बेलो

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *