ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: नूंह मेवात जिले के साकरस गांव में नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है | छेड़छाड़ का आरोप पड़ोस के ही युवक पर लग रहा है | जिसने लड़की को अकेला देखकर उसके साथ बलात्कार की कोशिश की | गांव की महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया कि गत 17 अप्रैल को वह अपने लड़के साथ फिरोजपुर झिरका शहर में किसी काम से गई थी। घर पर दो बेटी और एक बेटा था | एक बेटी और एक बेटा जब घर से बाहर खेलने चले गए तो पडोसी ने अकेली लड़की को देखकर दरवाजा बंद कर कुंड़ी लगा दी और लड़की के साथ छेड़छाड़ करने लगा |
इतने में उसकी बहन बाहर से आ गई और आरोपी युवक वहां से भाग गया | पीड़ित परिवार ने महिला पुलिस में शिकायत दी , लेकिन मामला दर्ज नहीं हुआ | लेकिन शनिवार को साकरस गांव की महिलाएं महिला थाना पहुंची और मीडिया के लोग वहां पहुंचे तो महिला पुलिस हरकत में आई और छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया | आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है |
नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला
घर में अकेली पाकर पड़ोसी ने की रेप को कोशिश
नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला
घर में अकेली पाकर पड़ोसी ने की रेप को कोशिश


