ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू से जालंधर आ रही मालवा एक्सप्रेस में नाबालिग से बलात्कार का मामला सामने आ आया है | जालंधर जीआरपी ने एक नाबालिग लड़के को सत्रह साल की एक नाबालिग लड़की से बलात्कार के मामले में गिरफ्तार किया है | पुलिस के अनुसार लड़की अम्बाला और लड़का जालंधर का रहने वाला है |
ट्रेन जब होशियारपुर के दसूहा से जालंधर छावनी स्टेशन की तरफ आ रही थी तो लड़की वाशरूम गयी तो लड़का भी उसके पीछे गया और वहाँ लड़की के साथ बलात्कार किया | फिलहाल पुलिस ने लड़के को बलात्कार के मामले में गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है |


