ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फिल्लौर से एक 16 वर्षीय नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है | एक 55 वर्षीय अधेड़ उम्र के व्यक्ति इस घटना को अंजाम दिया है | मामला सामने आते ही पुलिस ने आरोपी ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया है |
वहीं लड़की की माँ का कहना है कि ठेकेदार वरिंदर ने उसकी बेटी को अपनी बेटी बनाया हुआ था और ठेकेदार ने अपने साथ काम करने वाले एक प्रवासी लड़के से लड़की की शादी करवा दी | लड़के की नाइट ड्यूटी लगा दी | जिसके बाद घर में लड़की को अकेले पाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया |

