पटियाला में 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, पड़ोसी आरोपी गिरफ्तार

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पटियाला की रोज़ कॉलोनी में 9 साल की बच्ची से हवसी ने दुष्कर्म किया और फूल सी बच्ची को अपनी हवस का…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पटियाला की रोज़ कॉलोनी में 9 साल की बच्ची से हवसी ने दुष्कर्म किया और फूल सी बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया | बच्ची के साथ इस दरिंदगी की वारदात को बच्ची के पड़ोसी ने ही अंजाम दिया | पुलिस ने आरोपी ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया, तो वहीं आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया |

 बच्ची के साथ पहले भी आऱोपी ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था और बच्ची को धमकाया था | लेकिन जब दोबारा उसने इस हरकत को अंजाम दिया तो बच्ची ने अपने परिवार को बताया और परिवार ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया | पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया | वहीं 9 साल की बच्ची को मेडिकल जांच के लिए हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है |

 मामले की जानकारी देते हुए एसपी सिटी केसर सिंह ने बताया कि दोषी को  थाना कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है 9 साल की बच्ची के साथ दो बार दुष्कर्म करने के मामले में इस व्यक्ति को गिरफ्तार किया है यह व्यक्ति रोज कॉलोनी का रहने वाला है 3 महीने पहले भी इसने लड़की के साथ रेप किया था दूसरी बार रेप करने पर लड़की ने अपने पिता को यह सारी बात बताई | पिता ने यह मामला पुलिस थाने  कोतवाली में दर्ज करवाया तुरंत ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोषी को गिरफ्तार कर लिया और मेडिकल जांच के लिए लड़की को हॉस्पिटल भेज दिया | बच्चियों से अपराध के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं और शासन और प्रशासन सिर्फ बच्चियों की सुरक्षा के दावे ही करता रह जाता है | बहरहाल आरोपी पुलिस गिरफ्त में है | लेकिन बच्ची से हुई इस वारदात से इलाके के लोगों में खौफ है |

Watch Video

https://youtu.be/RKAQYyF-TDk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *