ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हिसार के नारनौंद में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है | आरोपी 8 साल की बच्ची को झोपड़ी से उठाकर पास में ही एक सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया |
पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला किया दर्ज
परिजनों ने जब बच्ची को ढूंढ़ा, तो उन्हें एक सुनसान जगह पर मिली | जिसके बाद परिजन बच्ची को नारनौंद के सामान्य अस्पताल ले गए | इसके बाद नारनौंद के सरकारी अस्पताल में बच्ची का मेडिकल करवाया गया और पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है |
आरोपी बख्शा नहीं जाएगा- SP
गांव के सरपंच ने आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है | जिस पर एसपी ने परिजनों को आश्वासन देते हुए कहा कि अपराधी किसी भी हालत में नहीं बख्शा जाएगा |
