ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: प्रदेश में सरकार ने दुष्कर्म मामले आरोपियों के लिए सख्त कानून तो बना दिए है | लेकिन ऐसे मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है | ताजा मामला फतेहाबाद से आया है जहां से युवक ने एक 14 साल की बच्ची का अपहरण किया |
तीन दिनों तक रोहतक के एक होटल में उसे बंधक बनाकर उसके साथ बलात्कार किया | पुलिस ने आरोपी को कब्जे में बच्ची को छुडवाकर उसके परिजनों के हवाले कर दिया है | वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है |

