ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भले ही देश की सरकार रेप की घटनाओं को रोकने को लेकर फांसी की सजा जैसा कानून बनाती है । लेकिन रेप जैसी घनौनी घटनाए रुकने का नाम नहीं ले रही ऐसी ही एक और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है । पंजाब के जिला फिरोजपुर के हल्का गुरुहरसहाए से खबर है 50 वर्षीय दुकानदार ने 7 वर्ष की बच्ची को टॉफियों का लालच दे बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया ।
पीड़त परिवार वालो ने आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त करवाई और सजा की मांग की है वहीं डीएसपी गुरु हर सहाए जसवीर सिंह ने बताया की दुकानदार व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जाँच की जा रही है आरोपी की गिरफ्तारी के लिए के लिए छापेमारी की जा रही है ।


