फतेहाबाद में मंडप से वापस लौटी बारात, दुल्हन की उम्र थी 16 साल

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: प्रदेश में लगातार ऐसा नाबालिग की शादी का मामला सामने आता है । हम लाख दावें कर ले की बेटियों को पढ़ाएंगे और…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: प्रदेश में लगातार ऐसा नाबालिग की शादी का मामला सामने आता है । हम लाख दावें कर ले की बेटियों को पढ़ाएंगे और बढ़ाएंगे लेकिन अगर इसकी जमीनी एकीकत देखे तो कुछ ओर ही है । आज भी मासूम बेटियों का बाल विवाह कर दिया जाता है । आज भी कच्ची उम्र में बेटियों के सर पर किताबों की जगह जिम्मेदारियों का बोझ रख दिया जाता है | एक ऐसा ही मामला फतेहाबाद से सामने आया है |

जहां 16 साल की मासूम बच्ची का विवाह कराया जा रहा था । जिसके बाद फतेहाबाद के स्वामी नगर में महिला एवं बाल संरक्षण विभाग की टीम ने 16 साल की एक नाबालिग लड़की के विवाह को रुकवाया है । महिला एवं बाल संरक्षण अधिकारी रेखा अग्रवाल के मुताबिक महिला हेल्पलाइन नंबर पर गुप्त सूचना मिली थी कि स्वामी नगर में बाल विवाह होने जा रहा है । इस पर फतेहाबाद सिटी पुलिस को सूचना देकर स्वामी नगर में शादी वाले घर पहुंच कर जांच की गई ।

अधिकारी रेखा अग्रवाल के अनुसार मौके पर बारात पहुंची हुई थी और जयमाला की रशम शुरू होने वाली थी । जहां मौके पर पहुंचकर दुल्हन के परिजनों से दुल्हन की उम्र संबंधी दस्तावेज मांगे गए । दस्तावेज के तौर पर परिवार ने राशन कार्ड उपलब्ध करवाया । जिसमें दर्ज रिकॉर्ड के तहत लड़की नाबालिग मिली । वही खुद लड़की से बात करने पर उसने अपनी उम्र बताई । लड़की की उम्र 16 साल ही है । जिसके बाद शादी को रुकवा दिया गया और बारात को वापस भेज दिया गया । फिलहाल दुल्हन और दूल्हा दोनों पक्षों को आगामी कार्रवाई के लिए विभाग ने अपने कार्यालय में तलब किया है । आगामी विभागीय कार्यवाही की जा रही है ।

Watch Video

https://youtu.be/9mUyppBlRIo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *