ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पलवल में घर की छत पर घूम रही 14 वर्षीय एक नाबालिग लड़की के साथ तीन युवकों ने उसके घर में घुसकर दुष्कर्म किया। महिला थाना प्रभारी कमला देवी ने बताया कि पीड़िता लड़की ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके पिता काम पर गए हुए थे और उसका भाई भी रात के समय घर पर नहीं था। उसी दौरान हथनी निवासी रहीद और हाफजाबाद निवासी आरिफ और शकील उनकी छत पर पहुंच और तीनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता की ओर से शोर मचाए जाने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्जकर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Watch Video
https://youtu.be/BIuYaVy2ZjQ
