रिश्तों की आड़ में बेटियों का शोषण, पिता ने बेटी को बनाया हवस का शिकार

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पिता और बेटी का रिश्ता प्यार दुलार का होता है । इस रिश्ते को दुनिया का सबसे बेहतरीन रिश्ता माना जाता है ।…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पिता और बेटी का रिश्ता प्यार दुलार का होता है । इस रिश्ते को दुनिया का सबसे बेहतरीन रिश्ता माना जाता है । लेकिन उस वक्त आप क्या कहेंगे जब एक पिता ही अपनी नाबालिंग बेटी की इज्जत को 2 साल तक रोंदता रहे ? एक ऐसा मामला ही सामने आया है जिसने एक बार फिर बाप बेटी के खूबसूरत रिश्तें को शर्मशार किया है ।

कुछ ऐसी ही आवाज एक बेटी की निकल रही होगी । दर्द से करहा रही नाबालिग बस यहीं सोच रही होगी । जो पवित्र रिश्ता बाप बेटी का इतना खूबसूरत माना जाता है । क्या वो इतना दर्दनाक और शर्मशार करने वाला है । जी हां ये रिश्ता वाकई शर्मशार कर गया । बठिंडा में एक बार फिर इंसानियत शर्म सार करने का मामला सामने आया है । बठिंडा के बंगी नगर में रहने वाले एक पिता ने अपनी ही नाबालिक लड़की के साथ जहां एक गरीब परिवार की नाबालिग लड़की के साथ उसके ही पिता ने उसका रेप किया । करीब 2 साल तक पिता अपनी नाबालिग लड़की का रेप करता रहा । नाबालिग लड़की की मां की 2 साल पहले मौत हो चुकी है जिसके बाद से ही पिता अपनी बेटी के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार करता रहा । आरोपी पिता की तीन लड़कियां है जिनमें से 2 लड़कियों की शादी हो गई और एक नाबालिग लड़की अकेली घर में रहती थी ।

करीब दो साल तक दरिंदा पिता अपनी नाबालिग बेटी के साथ रेप करता रहा । जिसके बाद इसकी खबर शहर की संस्था को लगी । संस्था ने बिना देर किए इस बात की सूचना पुलिस को दी । पुलिस ने मौके पर पंहुच कर लड़की का मेडिकल कराया । जिसमें साफ हो गया की लड़की के साथ रेप किया गया है । फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करा कर जांच शुरु कर दी है । एक बाप की ऐसी हरकत वाकई रिश्तों पर से भरोसा उठा देती है । लेकिन क्या अब बेटियां घर में भी रिश्तों की आड़ में दरिदों का शिकार होती रहेगी । ये सवाल जहन को झकझोंर देता है ।

Watch Video

https://youtu.be/6eawRg2UKHA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *