ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: संडे के दिन राहगीरी के जरिए फनडे मनाने के सरकार के फार्मूले का जनता पर भले ही कोई असर पड़े या न पड़े, लेकिन मनोहर सरकार के मंत्रियों पर जरूर इसका असर दिखाई देने लगा है। यहीं कारण है कि अब वो राहगीरी कार्यक्रम के दौरान खुलकर जनता के बीच डांस भी कर रहे है। राहगीरी कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान अब मनोहर सरकार के मंत्री प्रोटोकाल का भी ध्यान नहीं रख रहे। इतना ही नहीं अब वो जनता के बीच फिल्मी गानों पर नाचने से भी परहेज नहीं करते।
यहीं कारण है कि राज्य मंत्री कृष्ण बेदी ने शाहबाद में आयोजित राहगीरी कार्यक्रम में फिल्मी गाने जट, यमला, पगला दीवाना पर एक दीवाने की तरह जमकर डांस किया। बाद में राज्यमंत्री ने इसे फनडे कहकर अपना पल्ला झाड़ते हुए सरकार, जनता और प्रशासन के बीच की दूरी कम करने की बात कही। राज्यमंत्री पहले फिल्मी गाने पर डांस करते है और बाद में इसे सरकार, जनता और प्रशासन के बीच की दूरी करने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ रहे है। खैर मंत्री जी आपकों इस चीज का जरूर ध्यान रखना चाहिए क्योंकि ये पब्लिक है जो सब जानती है |
Watch Video
https://www.facebook.com/LivingIndiaNewschannel/videos/1149497385230753/
