ऑनालइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा सरकार में राज्यमंत्री बने अनूप धानक ने आज यानी सोमवार को अपना कार्यभार संभाल लिया है। आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल, उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और बाढ़ड़ा से विधायक नैना सिंह चौटाला की मौजूदगी में अनूप धानक ने कार्यभार संभाला।
इस मौके पर अनूप धानक ने कहा कि, उनका उद्देश्य विकास करवाना है वहीं इस मौके पर शाहाबाद से जेजेपी विधायक रामकरण काला भी मौजूद रहे। बता दें, अनूप धानक उकलाना से जेजेपी के विधायक चुने गए हैं, और मंत्रीमंडल के शपथ ग्रहण में जेजेपी के इकलौते विधायक थे जिन्हे राज्यमंत्री बनाया गया है।

