चंडीगढ़: BJP का लाखों का टैक्स बकाया, फाइनल नोटिस के बावजूद नहीं जमा करवाया प्रॉपर्टी टैक्स

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: चंडीगढ़ BJP ने पार्टी ऑफिस का प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं करवाया है | जी हां प्रॉपर्टी टेक्स के लिए नगर निगम आम लोगों…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: चंडीगढ़ BJP ने पार्टी ऑफिस का प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं करवाया है | जी हां प्रॉपर्टी टेक्स के लिए नगर निगम आम लोगों को नोटिस जारी कर टेक्स भरने के लिए आग्रह करता नजर पड़ता है | पर इसमें तो राजनितिक दल भी पीछे नहीं है | जिसमे बात चंडीगढ़ भाजपा के कार्यलय की करें तो उसकी तरफ से भी अभी तक बनता प्रॉपर्टी टेक्स नहीं भरा गया है | जो 7 लाख के करीब है | नगर निगमों द्वारा प्रॉपर्टी टेक्स के लिए आम लोगों को कई नोटिस जारी किये जाते हैं जिसमे बहुत से लोग टैक्स भर देते हैं तो कईओं के खिलाफ कार्यवाही भी होती है | पर सियासी दलों का तो हाल बेहाल है | कई बार नोटिस मिलने के बावजूद भी बीजेपी अभी तक जागी नहीं है |

चंडीगढ़ बीजेपी अध्यक्ष संजय टंडन ने कहा की जल्द ही इस महीने के अंदर टैक्स भर दिया जाएगा | वहीँ इस मामले को लेकर देखें तो भाजपा और कोंग्रेस एक होते दिखाए देते हैं हालाँकि आम तोर पर देखा जाता है की दोनों राजनितिक दल एक दूसरे के आमने सामने दिखाई देते हैं पर टेक्स देरी से भरने को लेकर भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन का कहना है की हमारी तरफ से एक प्रस्ताव पास कर प्रशासन को भेजा था की राजनितिक दलों के दफ्तरों पर प्रॉपर्टी टेक्स नहीं लगना चाहिए कियुँकि वहां पर समाजिक कार्यों के लिए ही कार्य होता है जिस पर कांग्रेस भी बीजेपी के साथ सहमत है |

BJP का लाखों का टैक्स बकाया

फाइनल नोटिस के बावजूद नहीं जमा करवाया प्रॉपर्टी टैक्स

BJP ऑफिस का 7.11 लाख रुपए प्रॉपर्टी टैक्स बकाया

Watch Video

https://youtu.be/8UjWCgsTnJQ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *