ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू-कश्मीर में लगातार आतंकी सेना को अपना निशाना बनाने की फिराक में रहते है | मंगलवार सुबह घाटी के पुलवामा के नौपारा इलाके में आतंकियों ने सेना की गाड़ी पर आईईडी से ब्लास्ट किया | आतंकियों ने इस ब्लास्ट के जरिए सेना की गाड़ी को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की | कुछ हद तक गाड़ी को नुकसान भी पहुंचा | जिसके बाद जवानों ने आतंकियों पर फायरिंग की | इस दौरान आतंकी वहां से भाग गये |

पिछले चार महीनों से दक्षिण कश्मीर में आतंकियों का दूसरा ऐसा हमला है। इससे पहले 27 मई को आतंकवादियों ने शॉपियन के तुर्कवांगम क्षेत्र में आईईडी की शुरुआत की, जिसके कारण चार के जवान घायल हो गए थे |
