Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब-हरियाणा में हल्की ठंड की शुरुआत! 24 घंटे में बड़ा बदलाव, जानें अपने शहर का हाल

Punjab-Haryana Weather News: पंजाब और चंडीगढ़ में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. ठंड के साथ-साथ दिन का तापमान भी कम होने…

Punjab-Haryana Weather News: पंजाब और चंडीगढ़ में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. ठंड के साथ-साथ दिन का तापमान भी कम होने लगा है. राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है. वहीं, पंजाब के कई इलाकों में आज सुबह सुबह घना कोहरा देखने को मिला. इस तरह का कोहरा अक्सर दिसंबर के महीने में देखने को मिलता है.(Punjab-Haryana Weather Update)

पंजाब (Punjab weather news) के अधिकतर शहरों में प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है. जिसके कारण प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड ने पंजाब के अधिकतर शहरों को येलो कैटेगरी में रखा है. यानी कि फेफड़े, अस्थमा और हृदय रोग से पीड़ित लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो सकती है. बठिंडा का AQI 87, जालंधर AQI 153, खन्ना AQI 146,लुधियाना AQI 179, मंडी गोबिंदगढ़ AQI 187 और रूपनगर AQI 157 दर्ज किया गया है.

वहीं, हरियाणा (Haryana weather news) में आज न्यूनतम तापमान 23.12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक आसमान साफ रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 31.1 सेल्सियस रहने की उम्मीद है. 

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *