ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: 1999 में कारगिल के युध में पाकिस्तान को धूल चटाने वाले भारतीय वायुसेना के मिग-27 घातक लड़ाकू विमान को शुक्रवार को औपचारिक रूप से विदा कर दिया गया | वायुसेना के मिग-27 लड़ाकू विमान को कारगिल के युद्ध का हीरो माना जाता है | कारगिल के युध में भारतीय वायुसेना के मिग-27 ने आसमान से पाक सैनिकों पर आग बरसाना शुरू कर दिया | युध के दौरान वायुसेना के मिग-27 लड़ाकू विमान ने घातक बमबारी करके पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे | मिग-27 बेहतरीन लड़ाकू विमान था। तेज रफ़्तार के साथ हवा को चीरते हुए जमीन पर निशाना लगाने में इतना माहिर था कि बिना भनक लगे दुश्मन को नेस्तनाबूत कर देता था। जिसके बाद कारगिल के हीरो मिग-27 लड़ाकू विमान को युद्ध में पराक्रम दिखाने के लिए बहादुर का नाम दिया गया |

इस मिग-27 लड़ाकू विमान का निर्माण रूस में हुआ है | ये विमान 1700 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार और हवा से जमीन पर घातक और सटीक हमला करने में सक्षम है | उड़ान भरते ही इतनी तेजी रफ़्तार से हवा में कोई भी इसकी पहचान नहीं कर पाता था | तो वहीँ दुश्मनों के दिलों और दिमाग में खौफ पैदा करने वाली इसकी भयानक आवाज से पाकिस्तानियों की पतलून गीली हो जाती थी | 38 साल से भारतीय वायुसेना में शामिल बहादुर विमान ने कई उतार चढ़ाव देखे |
आपको बता दे ‘घातक’ लड़ाकू विमान मिग-27 1985 में वायुसेना में शामिल किया गया था | 27 दिसंबर 2019 शुक्रवार को लड़ाकू विमान मिग-27 को रिटायर्ड कर दिया | जोधपुर एयरबेस में इस विमान की दो स्क्वाड्रन थी | एक स्क्वाड्रन को साल के शुरुआत में ही रिटायर्ड कर दिया था | अब आखिरी स्क्वाड्रन को आज यानि शुक्रवार को औपचारिक रूप से विदा कर दिया गया |
दरअसल इन विमानों की विदाई 2016 में हो जानी थी लेकिन वायुसेना में विमानों के घटते स्क्वाड्रन को देखते हुए इसमें तीन साल और बढ़ाने पड़े | मिग-27 को विदा करने की वजह इसके कलपुर्जों की कमी हो रही थी | इन विमानों के कलपुर्जे रूसी कंपनी में भी आसानी से उपलब्ध नहीं हो पा रहे थे | जिसके चलते विमान में दुर्घटनाएं ज्यादा बढ़ रही थी | इसी साल दो मिग-27 विमान दुर्घटनाग्रस्त भी हो चुके हैं | तो वही पिछले 10 सालो में हर साल दो मिग 27 विमान दुघर्टना का शिकार हुए जिनमें हमारे वायुसेना के कई जाबाज पायलट शहीद भी हुए |
साल 1981 में भारतीय वायुसेना को पाकिस्तान और चीन का सामना करने के लिए घातक और तेज लड़ाकू विमानों की जरुरत थी | उस समय पश्चिमी देश जैसे अमेरिका, ब्रिटेन पाकिस्तान के करीबी थे और वे भारत को विशेष लड़ाकू विमान नहीं देने वाले थे | तभी भारत के करीबी रूस ने अपने मिग 27 विमानों को भारत को बेचने की पेशकश की | यहाँ तक की रूस ने भारत को इस विमान बनाने का लाइसेंस भी दिया |
मिग-27 को रिटायर्ड करने के बाद अब भारतीय वायुसेना को स्कवाड्रन की भारी कमी आ गयी है | स्कवाड्रन की कमी को पूरा करने के लिए भारतीय वायुसेना जल्द ही सुखोई 30 एमकेआई और एलसीए तेजस मार्क वन को तैनात का सकती है | दरअसल वायुसेना को 42 से ज्यादा स्क्वाड्रन की जरूरत है लेकिन मौजूदा समय में केवल 30 स्कवाड्रन कार्यरत हैं | तो वही भारतीय वायुसेना के पास मिग 21 बाइसन है जिसे भी रिटायर किए जाने की उम्मीद है | जिसके बाद वायुसेना के पास स्कवाड्रन की संख्या और कम हो जाएगी |
हाल में ही भारत ने रूस से 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने का समझौता किया था। लेकिन उन्हें पूर्ण रूप से भारत आने में तीन साल से ज्यादा का वक्त लगेगा | इस प्रकार स्कवाड्रन की कमी को देखते हुए वायुसेना एमएमआरसीए 2.0 डील को आगे बढ़ाने पर विचार कर रही है।





