‘Micromax Selfie 2’ से खींचे अपनी मनपसंद तस्वीर

सेल्फी के शौकीनों के लिए माइक्रोमैक्स ने नया स्मार्टफोन लांच किया है। सेल्फी 2 नामक इस फोन में  फ्रंट फ्लैश के साथ 8 मेगा पिक्सल…

सेल्फी के शौकीनों के लिए माइक्रोमैक्स ने नया स्मार्टफोन लांच किया है। सेल्फी 2 नामक इस फोन में  फ्रंट फ्लैश के साथ 8 मेगा पिक्सल का सोनी सेंसर फ्रंट कैमरा है। वहीं 13 मेगा पिक्सल का रीयर कैमरा भी दिया गया है। स्मार्टफोन की कीमत कंपनी ने 9,999 रुपये रखी है। ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0 नॉगट ओएस पर आधारित है। इसमें मल्टी–टास्किंग विंडो और बेहतर डोज़ मोड जैसे फीचर्स है। स्मार्टफोन की 5.2 इंच की स्क्रीन का रिजॉल्यूशन काफी अच्छा रखने की कोशिश की गई है जो इस प्राइस रेंज में काफी इम्परेसिव लगता है। 3 जीबी रैम वाला ये फोन 1.3GHz क्वार्ड कोर मीडियाटेक प्रोसेसर पर रन करता है। फोन की मैमरी 32 जीबी है जिसे 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। सेल्फी 2 स्मार्टफोन की बैटरी 3000 एमएएच की हैं, जो 11 घंटे तक का टॉकटाइम देती है। माइक्रोमैक्स हमेशा से मोबाइल मार्केट के मीडियम से लो सेगमेंट पर फोकस करते हुए स्मार्टफोन लांच करती रही है। हालांकि SAMSUNG, VIVO, OPPO समेत कई कंपनियों के लगातार आ रहे नए मॉडल्स ने बाजार में तहलका मचा कर रखा है। इस लिहाज से माइक्रोमैक्स की कोशिश है कि नए मॉडल से अपनी कम होते जा रहे मार्केट शेयर पर फिर से पकड़ बनाई जा सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *