ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पाकिस्तान के कराची शहर में परफॉर्मेंस करने के बाद मीका सिंह विवादों से घिरते चले गए। यहां तक कि फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलाई ने उन्हें बैन कर दिया था। इसी बीच मीका बुधवार को फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलाई ऑफिस पहुंचे। यहां उन्होंने प्रेस कॉंफ्रेंस के दौरान अपनी सफाई दी। इस दौरान उन्होंने फेडरेशन और मीडिया से पाकिस्तान मामले को लेकर माफी मांगी है। लेकिन बीच- बीच में ने मीडिया पक भड़क गए। पेश करते हुए उन्होंने कहा कि, ये उनकी पुरानी कमिटमेंट थी और उन्हें लगा कि इसी बहाने वो पाकिस्तान में गुरुद्वारा जा सकते हैं।
वहीं पत्रकारों के कई सावालों पर मीका भड़क गए और कुर्सी छोड़कर उठते नजर आए। मीडिया ने जब मीका से सवाल किया कि, दोनों देशों में एक-दूसरे के कलाकारों को बैन किया गया है। ऐसे माहौल में भी आप पाकिस्तान क्यों गए? इस सवाल पर मीका ने उन्होंने कहा ‘मैं गया तो तभी था, जब भारत सरकार ने मुझे वीजा दिया।
पाकिस्तानी कॉन्सर्ट से मिले पैसों का वो क्या करेंगे? डोनेट करेंगे या टैक्स भरेंगे? इस सवाल को सुनते ही मीका सिंह गुस्से से आग बबूला हो गए और कॉन्फ्रेंस छोड़कर चले गए। जाते-जाते उन्होंने गुस्से से कहा किस मेरी मर्ज़ी मैं जहां शो करूं।


