न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : त्योहारों के मौसम में गैजेट्स कंपनियों ने बंपर छूट की घोषणा की है। इसी कड़ी में चीन की स्मार्टफोन और गैजेट्स बनाने वाली कंपनी शाओमी ने फेस्टिव सीजन को देखते हुए सेल की घोषणा की है। कंपनी ने ‘DIWALI WITH MI’ सेल की घोषणा की है, जो 27 सितंबर से 29 सितंबर तक चलेगी। हर दिन यह सेल सुबह 10 बजे शुरू होगा। इस सेल के दौरान 1 रूपये का फ्लैश सेल होगा, जिसके दौरान मात्र 1 रूपये में शाओमी का फोन खरीदने का मौका मिलेगा। कंपनी ने बताया है कि 1 रूपये वाली फ्लैश सेल सुबह 11 से शाम 5 बजे तक रहेगी।
