ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: मेवात जिले के चंदेनी निवासी मरहूम रियाज खान के घर में पैदा हुई एक के बाद एक ग्यारह बेटियां मिसाल हैं। घर में लगातार जन्म ले रही बेटियों को देखकर, बेटे की हसरत मन में थी । बेटियों ने प्यार और कामयाबी की मंजिलों को छूते हुए समय के साथ माता रसीदा बेगम और पिता मरहूम रियाज खान को इस बारे में सोचने तक का भी समय नहीं दिया। बेटियां बड़ी होती गई,और अपनी काबिलियत को साबित करते हुए माँ -बाप का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया।
वैसे तो मेवात जैसे तालीम में फिसड्डी जिले में यह मुकाम हांसिल करना मुश्किल ही नहीं न मुमकिन नजर आता है | लेकिन रियाज खान की बेटियों ने नामुमकिन को मुमकिन कर दिखाया। शिक्षा का यह सिलसिला तब जारी हुआ जब, बेटियों की तालीम को लेकर माँ -बाप को तरह -तरह के ताने सुनने पड़े। रियाज खान ने हिम्मत से काम लिया और बेटियों तौर पर पेश कर पूरे देश के लोगों को सीख दे दी।
Watch Video
https://youtu.be/NIltUstxuEQ
