पटियाला में ‘मेरा पटियाला, मैं ही संवारूं’ अभियान की शुरुआत ,स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने अधिकारियों के साथ सड़क पर उतरकर की सफाई

पटियाला, 29 अगस्त पटियाला शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से आज ‘मेरा पटियाला, मैं ही संवारूं’ अभियान की शुरुआत की गई। पंजाब…

पटियाला

पटियाला, 29 अगस्त

पटियाला शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से आज मेरा पटियाला, मैं ही संवारूं अभियान की शुरुआत की गई। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने इस अभियान में हिस्सा लेते हुए प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ सड़क पर उतरकर सफाई अभियान चलाया। इस दौरान पटियाला के मेयर कुंदन गोगिया, सीनियर डिप्टी मेयर हरिंदर कोहली, डिप्टी मेयर, ज्वाइंट कमिश्नर, एडीसी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

विभिन्न NGO और सामाजिक संगठनों ने भी अभियान में भाग लिया।पत्रकारों से बातचीत करते हुए डॉ. बलबीर सिंह ने कहा किमेरा पटियाला, मैं ही संवारूं अभियान की शुरुआत की गई है और यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि केवल 10 दिन की क्लीनिंग ड्राइव से उद्देश्य पूरा नहीं होगा, बल्कि सफाई को लोगों को अपनी आदत बनाना होगा।उन्होंने पटियाला के लोगों, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों और सामाजिक संगठनों से अपील की कि वे अपने स्तर पर सफाई के लिए टीमें बनाएं। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति का लक्ष्य होना चाहिए कि उसकी गली, मोहल्ला, वार्ड और गांव सबसे साफ-सुथरा हो।

डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि पटियाला में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन शुरू हो चुका है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे खुले में कचरा न फेंकें और गीले-सूखे कचरे को उचित तरीके से निपटाएं। धार्मिक सामग्री के निपटारे के लिए भी उचित व्यवस्था की गई है, ताकि धार्मिक वस्तुओं को खुले स्थानों पर फेंकने की बजाय निर्धारित व्यवस्था के माध्यम से सम्मानपूर्वक निपटाया जा सके।उन्होंने कहा कि “हम पटियाला, पंजाब, देश और दुनिया की बातें कर सकते हैं, लेकिन सफाई की शुरुआत अपनी गली और अपने मोहल्ले से करनी होगी।” यदि सभी लोग मिलकर प्रयास करें तो पटियाला को देश का सबसे स्वच्छ और सुंदर शहर बनाया जा सकता है।

H1N1 को लेकर स्वास्थ्य विभाग की अपील

बातचीत के दौरान डॉ. बलबीर सिंह ने H1N1/फ्लू के मामलों को लेकर भी लोगों को सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश के कई हिस्सों में मामले सामने आ रहे हैं, जबकि पंजाब में भी कुछ शहरों में मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है और अधिकांश मामले हल्के हैं, लेकिन लोगों को सावधानी जरूर बरतनी चाहिए।उन्होंने कहा कि लगातार खांसी, जुकाम या बुखार जैसे फ्लू के लक्षण होने पर डॉक्टर से जांच करवानी चाहिए और चिकित्सकीय सलाह के अनुसार ही दवा लेनी चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों, कैंसर मरीजों और कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों को अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी।

डॉ. बलबीर सिंह ने बिना डॉक्टर की सलाह के एंटीबायोटिक या एंटीवायरल दवाएं लेने से बचने की अपील की। नेपाल में आई बाढ़ और प्राकृतिक आपदा के दौरान प्रभावित हुए पंजाब के लोगों को लेकर डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार लगातार केंद्र सरकार और संबंधित अधिकारियों के संपर्क में है।

अन्य खबरें जानें –

पलवल में विदेश में नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी, रूस में बंधक बनाया, पुलिस ने किया मामला दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *