UP Female Police Abducted: यूपी के मेरठ में महिला पुलिसकर्मी को अगवा कर ले गया हिस्ट्रीशीटर, शादी के पहले अचानक लापता, जानिए क्या है मामला?

UP Female Police Abducted: उत्तर प्रदेश के मेरठ में बहसूमा थाना क्षेत्र के अकबरपुर सादात गांव से एक महिला पुलिसकर्मी को ही अगवा कर लिया…

UP Female Police Abducted: यूपी के मेरठ में महिला पुलिसकर्मी को अगवा कर ले गया हिस्ट्रीशीटर, शादी के पहले अचानक लापता, जानिए क्या है मामला?

UP Female Police Abducted:

उत्तर प्रदेश के मेरठ में बहसूमा थाना क्षेत्र के अकबरपुर सादात गांव से एक महिला पुलिसकर्मी को ही अगवा कर लिया गया। जिसके बाद कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे। हालाकि, पुलिस ने उन्हें सुरक्षित बरामद कर लिया है। जानकारी के अनुसार, महिला पुलिसकर्मी की शादी उसके परिवार ने अपनी पसंद से तय की थी। उसकी शादी यूपी पुलिस के एक जवान से होनी थी और रविवार को बारात आने वाली थी। लेकिन महिला इस शादी से खुश नहीं थी, क्योंकि वह किसी और युवक से प्यार करती थी, जो एक हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है।

हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने किया अपहरण-

शादी से पहले ही महिला अचानक लापता हो गई। इसके बाद परिवार ने बहसूमा थाने में अपहरण की तहरीर दी। मामला गंभीर होने के कारण पुलिस ने तुरंत अपहरण का केस दर्ज किया। जिसके बाद पुलिस की टीमें उसकी तलाश में जुट गई। कुछ ही समय में पुलिस ने महिला पुलिसकर्मी को मेरठ के बक्सर क्षेत्र से बरामद कर लिया। पुलिस के मुताबिक, महिला को उसका प्रेमी अंकित चौहान अपने साथ ले गया था। अंकित एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश है और उस पर कुल 11 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें 9 मुकदमे मवाना थाने और 2 मुकदमे परीक्षितगढ़ थाने में दर्ज हैं। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

अन्य ख़बरें जानें-

T20 World Cup ਤੋਂ ਬਾਹਰ ਹੋਏ ਹਰਸ਼ਿਤ ਰਾਣਾ ਦੀ ਹੋਈ ਸਫਲ ਸਰਜਰੀ, ਇੰਸਟਾਗ੍ਰਾਮ ‘ਤੇ ਸਾਂਝੀ ਕੀਤੀ ਭਾਵੁਕ ਪੋਸਟ

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *