Haryana Kebde Mela: हरियाणा में केडीबी मेला मैदान 41वीं राज्यस्तरीय पशुधन प्रदर्शनी, विधायक ने सीएम सैनी के सामने किया रैंप वॉक

Haryana Kebde Mela हरियाणा में ब्रह्मसरोवर के किनारे केडीबी मेला मैदान में आयोजित 41वीं राज्यस्तरीय पशुधन प्रदर्शनी में मुर्रा नस्ल का झोटा ‘विधायक’आकर्षण का केंद्र…

Haryana Kebde Mela: हरियाणा में केडीबी मेला मैदान 41वीं राज्यस्तरीय पशुधन प्रदर्शनी, विधायक ने सीएम सैनी के सामने किया रैंप वॉक

Haryana Kebde Mela

हरियाणा में ब्रह्मसरोवर के किनारे केडीबी मेला मैदान में आयोजित 41वीं राज्यस्तरीय पशुधन प्रदर्शनी में मुर्रा नस्ल का झोटा ‘विधायक’आकर्षण का केंद्र बना रहा। मेले में विधायक ने दो केटेगरी में जीत दर्ज कराई। विधायक ने ब्रीडिंग चैंपियन के तौर पर दो लाख 51 हजार रुपये और मुर्रा वयस्क श्रेणी में 51 हजार इनाम जीता। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सामने रैंप वॉक के दौरान भी विधायक को विशेष सराहना मिली।

देशभर में 21 प्रतियोगिताओं में प्रथम-

जिला पानीपत के गांव डीडवाड़ी निवासी नरेंद्र सिंह को वर्ष 2019 में मुर्रा नस्ल की भैंसों और अन्य पशुधन के संरक्षण और नस्ल सुधार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। उनके अनुसार उनका झोटा विधायक देशभर में आयोजित 21 से अधिक प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल कर अपनी श्रेष्ठता साबित कर चुका है। उन्होंने बताया कि बिहार, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में हुए मुकाबलों में विधायक लगातार विजेता रहा है।

दो वर्षों की प्रतियोगिताओं में पहला स्थान –

नरेंद्र सिंह ने बताया कि गोलू ब्लड लाइन से जुड़ा ये झोटा करीब साढ़े पांच फीट ऊंचा है। उन्होंने कहा कि विधायक ने बीते दो वर्षों में जितनी भी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया, हर बार पहला स्थान हासिल किया। विधायक के मालिक नरेंद्र सिंह ने बताया कि उनका झोटा पिछले साढ़े चार वर्षों से लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहा है। अक्टूबर 2025 में उन्हें विधायक की बदौलत उन्हें ‘मुर्रा रत्न अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। नरेंद्र सिंह अब तक तीन बार यह अवॉर्ड जीत चुके हैं। इसके अलावा उन्हें एक बार गोपाल रत्न अवॉर्ड भी मिल चुका है।

वर्ष 2019 में नरेंद्र सिंह को पशुपालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया था। नरेंद्र सिंह पशुपालन को आधुनिक तकनीकों से आगे बढ़ा रहे हैं। बता दें कि नरेंद्र सिंह का दावा है कि इस झोटे की कीमत 15 करोड़ रुपये तक लगाई जा चुकी है, लेकिन वह इसे बेचना नहीं चाहते हैं।

अन्य ख़बरें जानें-

‘ਆਪਰੇਸ਼ਨ ਪ੍ਰਹਾਰ-2’ ਤਹਿਤ ਨਕੋਦਰ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ: ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਦੇ ਟਿਕਾਣਿਆਂ ’ਤੇ ਛਾਪੇਮਾਰੀ

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *