ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बीजेपी नेता मीनाक्षी लेखी ने पाकिस्तान में हुए गुरुद्वारा ननकाना साहिब पर हमले की निंदा की, इस दौरान बीजेपी नेता ने कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू पर हमला बोलते हुए कहा कि,पता नहीं कि गुरुद्वारा ननकाना साहिब पर हमले के बाद कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू कहां भाग गए हैं, सिद्धू से सवाल करते हुए बीजेपी नेता मीनाक्षी लेखी ने कहा कि, ननकाना साहिब पर हमले के बाद अब नवजोत सिंह सिद्धू आईएसआई प्रमुख से गले मिलेंगे या नहीं।
मिनाक्षी ने बोला पाकिस्तान पर हमला
वहीं पाकिस्तान पर हमला बोलते हुए बीजेपी नेता मिनाक्षी लेखी ने कहा कि, पाकिस्तान में धार्मिक स्थानों पर लगातार हिंसा हो रही हैं और दशकों से अल्पसंख्यकों का जबरन धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। पाकिस्तान की सरकार पुलिस, और अन्य एजेंसियां इस प्रक्रिया में भागीदार है, जिसकी वह निंदा करती है। मिनाक्षी लेखी ने कहा कि, पाकिस्तान को ये समझना चाहिए कि पाकिस्तानी सिख उस धरती के पुत्र हैं।

