ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: वीर सावरकर के मुद्दे पर राहुल गांधी के खिलाफ सभी दल एक सुर में नजर आ रहे हैं वहीं अब BSP अध्यक्ष मायावती ने कांग्रेस पर एक बार फिर से हमला बोला है।
ट्वीट करते हुए मायावती ने लिखा कि शिवसेना अपने मूल एजेंडे पर अभी भी कायम है, शिवसेना ने सावरकर पर कांग्रेस का विरोध किया और कांग्रेस पार्टी महाराष्ट्र सरकार में शिवसेना के साथ अभी भी बनी हुई। ये कांग्रेस का दोहरा चरित्र नहीं है तो और क्या है।

अपने ट्वीट में मायावती ने लिखा कि शिवसेना अपने मूल एजेण्डे पर अभी भी कायम है, इसलिए इन्होंने नागरिकता संशोधन बिल पर केन्द्र सरकार का साथ दिया और अब सावरकर को लेकर भी कांग्रेस का विरोध किया। लेकिन फिर भी कांग्रेस महाराष्ट्र सरकार में शिवसेना के साथ बनी हुई है ?

