Maharashtra के पालघर जिले में 14 मंजिला इमारत में भीषण आग, 2 महिलाओं की मौत, 6 घायल

पालघर, 14 अक्टूबर महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक 14 मंजिला आवासीय इमारत ‘इम्पीरियल हाइट्स’ में भीषण आग लग गई। इस हादसे में दो औरतों…

पालघर

पालघर, 14 अक्टूबर

महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक 14 मंजिला आवासीय इमारत ‘इम्पीरियल हाइट्स’ में भीषण आग लग गई। इस हादसे में दो औरतों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए। आग की लपटें तेजी से फैलने लगी, जिसके चलते इमारत में अफरा-तफरी मच गई और कईं लोग अंदर ही फंस गए। आग लगने की सूचना तुरंत पुलिस , फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंचीं टीमों ने राहत एंव बचाव कार्य शुरू किया।

धुएं में दम घुटने से 2 औरतों की मौत

बताया जा रहा है कि दो औरतों की मौत हो गई है। जिनकी पहचान अश्विनी पारकार और फाल्गुनी शाह के रूप में हुई है। दोनों महिलाओं की मौत धुएं के कारण दम घुटने से होने की आशंका जताई जा रही है। अन्य घायल लोगों को भी उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

राहत और बचाव कार्य

दमकलविभाग ने कर्मचारियों ने बचाव कार्य के लिए पानी के टैंकरों और विशेष वॉटर टावर की मदद ली। लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए विशेष टर्नटेबल लैडर (टीटीएल) मशीन की मदद ली गई। प्रशासन ने लोगों के अस्थायी रुप से रहने के लिए नजदीकी बैंक्वेट हॉल और होटलों में व्यवस्था की है।

इमारत में आग किन कारणों से लगी, अभी इसका पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों द्वारा आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जाएगी।अधिकारियों ने कहा कि जांच में किसी तरह की लापरवाही सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबरें जानें-

ਜਲੰਧਰ ‘ਚ ਵੱਡੀ ਵਾਰਦਾਤ: ਕੌਂਸਲਰ ਹਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ‘ਤੇ ਚਾਕੂਆਂ ਨਾਲ ਹਮਲਾ, ਚਾਰ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਦੀ ਪਛਾਣ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *