Moga Fire:
मोगा के गुरु अर्जन देव नगर में शॉर्ट सर्किट से घर में भीषण आग लग गई. इससे घर में लाखों का सामान जलकर राख हो गया. इन्वर्टर के पास लगी आग ने विकराल रूप ले लिया, परिवार भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा – फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. आग लगने के बाद (Moga Fire) परिवार का बुरा हाल था, वे रो-रोकर बेहाल थे.
जानकारी के अनुसार, परिवार के सदस्य घर में सो रहे थे, तभी अचानक इन्वर्टर के पास शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग ने विकराल रूप ले लिया और घर में रखे सारे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से घर में अफरा-तफरी मच गई। परिवार बड़ी मुश्किल से घर से बाहर निकल पाया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल इस घटना में किसी के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है, लेकिन घर का अधिकांश सामान जलकर राख हो गया है।
अन्य ख़बरें जानें-
Palwal: पलवल में नेशनल हाईवे-19 पर अवैध वाहनों के खिलाफ कार्रवाई
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



