अंबाला, 14 जुलाई
अंबाला के साहा क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे हो गया। रेलवे स्टेशन केसरी के पास एक घर की रसोई में गैस लीक होने के बाद हुए भीषण धमाके ने पूरे इलाके को दहला दिया। खाना गर्म करने के लिए जैसे ही युवक ने गैस जलाई, सिलेंडर का पाइप जोरदार धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना तेज था कि रसोई की पक्की दीवार तक ढह गई और युवक गंभीर रूप से झुलस गया। घायल को पहले अंबाला नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए चंडीगढ़ के सेक्टर-32 अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि रेलवे स्टेशन केसरी निवासी दीपक कुमार दोपहर के समय खाना खाने के लिए घर आया था। रसोई में पहले से गैस लीक होने के कारण गैस भर चुकी थी। जैसे ही उसने खाना गर्म करने के लिए आग जलाई, गैस सिलेंडर का पाइप तेज धमाके के साथ फट गया।
धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत डायल-112 पुलिस को सूचना दी। घायल युवक के पिता पवन सिंह ने बताया कि हादसे के समय घर में केवल वे और उनका बेटा मौजूद थे, जबकि दीपक की मां दवाई लेने डॉक्टर के पास गई हुई थीं। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायल दीपक को अंबाला के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है।
धमाके के बाद जब पड़ोसी भयभीत हो कर घर से बाहर आ गए तो देखा कि पवन वहीँ बाहर खड़ा था वो पैरों से लाचार है, लिहाजा वह अपने बेटे की कोई मदद नहीं कर पाया। इनकी रसोई और बरामदे में पूरी तरह बदबू फैली हुई थी और उनका बेटा पूरी तरह जल चुका था। घर के दरवाजे भी टूट चुके थे।डायल 112 पर काल करने के बाद एम्बुलेंस आई और उसे ले गई लेकिन यह नहीं पता चल पाया की अंदर धमाका कैसे और क्यों हुआ।
अन्य खबरें जानें –

