नूंह, 21 अक्टूबर
नूंह में पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर स्मृति दिवस परेड का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ. अर्पित जैन ने देशभर में शहीद हुए पुलिसकर्मियों को नमन किया और उनकी शहादत को सलाम किया।
शहीदों की याद में पुलिस लाइन में कार्यक्रम
पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने शहीदों के नाम संदेश जारी करते हुए कहा कि CRPF की एक टुकड़ी ने देश की रक्षा करते हुए चीन के साथ मुठभेड़ में बलिदान दिया था, उसी की याद में हर वर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि पुलिस और पैरामिलिट्री बल हमेशा राष्ट्र की सेवा में लगे रहते हैं और जब भी समाज व राष्ट्र पर संकट आता है तो सबसे आगे बढ़कर पुलिस जवान मोर्चा संभालते हैं।
एक साल में 154 जवानों ने दी जान की कुर्बानी
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 1 सितंबर 2025 से 31 अगस्त 2026 तक देश की सीमाओं और आंतरिक सुरक्षा का निर्वहन करते हुए देश के 154 जवानों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया है। इनमें केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, राज्य पुलिस और अन्य बलों के जवान शामिल हैं, जिनके नामों को पुलिस स्मृति दिवस की सूची में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित किया गया है।इसके अलावा आतंकवादी मुठभेड़ों और सार्वजनिक सुरक्षा के दौरान बलिदान देने वाले लगभग 35,000 शहीद जवानों को भी श्रद्धांजलि दी गई।
शहीद उमर मोहम्मद के परिवार का किया सम्मान
इस अवसर पर नूंह जिले के वीर सपूत हरियाणा पुलिस के बहादुर जवान शहीद उमर मोहम्मद निवासी ग्राम सालाहेड़ी जिन्होंने बदमाशों के विरुद्ध मुठभेड़ में अपने प्राणों का बलिदान दिया था, उनके परिवारिक सदस्यों का शहीद स्मारक पर पहुंचने पर पुलिस विभाग जिला नूंह द्वारा सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में एसपी डॉ. अर्पित जैन ने सभी शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की और जवानों को राष्ट्र सेवा का संकल्प दिलाया।
अन्य खबरें जानें –



