ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 का फाइनल मुकाबला इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच में था। वहीं जीत का ताज इंग्लैंड के सिर सज गया और न्यूजीलैंड टीम को हार का साममा करना पड़ा। इस हार के बाद न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल सबसे ज्यादा सदमे में दिखे।
वर्ल्ड कप ट्रॉफी के नजदीक पहुंचने के बावजूद बी उसे हासिल न कर पाने के कारण गप्टिल टूट गए। वे क्रीज पर ही बैठ गए और उनकी आंखें भर आईं और वे फूट-फूटकर रोने लगे। हार से पूरी तरह से टूट गए और हार का दर्द आंखों से छलक गया।
