यहां धूमधाम के साथ कराई गई गधों की शादी, वजह है बेहद दिलचस्प

ऑनलाइन डेस्क/ लिविंग इंडिया न्यूज: मानसून कहीं राहत तो कहीं आफत बनकर बरसा है। वहीं कई जगहों पर बारिश ना के बराबर हुई हैं। कमजोर मानसून…

ऑनलाइन डेस्क/ लिविंग इंडिया न्यूज: मानसून कहीं राहत तो कहीं आफत बनकर बरसा है। वहीं कई जगहों पर बारिश ना के बराबर हुई हैं। कमजोर मानसून के चलते लोग काफी परेशान हैं और कई तरह के टोटके कर रहे हैं। ऐसे ही टोटके का सहारा लिया गया तेलंगाना में।

donkey

यहां बोवनपल्ली के नल्ला पोचम्मा मंदिर में इंद्रदेव को खुश करने के लिए दो गधों की शादी कराई गई। गधों की यह शादी काफी धूमधाम के साथ की गई। ‘दूल्हे’ और ‘दुल्हन’ को नए कपड़े पहनाकर सजाया गया और नाच गाना भी हुआ। लोगों का मानना है कि इस टोटके से चार साल पहले जमकर बारिश हुई थी और इस बार भी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *