अंबाला, 27 अक्टूबर
भारत में बहुत से त्योहार मनाए जाते हैं मगर उनमें करवा चौथ अपना एक अलग ही महत्व रखता है, करवा चौथ महिलाओं के लिए खास त्योहार माना जाता है। खासकर सुहागिन महिलाओं के लिए इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती है । इसलिए यह त्यौहार महिलाओं का सबसे बड़ा त्योहार माना गया है ।
बाजारों में लगी रौनक
अंबाला के बाजारों में खरीदारी करने आई महिलाओं ने बताया कि वह करवा चौथ के लिए खरीदारी करने आई है। बाजारों में महिलाएं मेहंदी लगवाने के लिए भी लाइनों में बैठी है। हलवाई की दुकानों पर हलवाइयों ने मिठाइयां बनानी शुरू कर दी है।
महिलाएं अटूट विश्वास के साथ रखती हैं करवा चौथ व्रत
इस त्यौहार को लेकर ज्योतिषी ने कहा कि यह श्रद्धा और विश्वास का त्यौहार है उन्होंने बताया कि स्त्रियां बड़े ही श्रद्धा के साथ इस त्यौहार को मनाती हैं। चंद्रमा रोहिणी नक्षत्र में होगा और उसी दिन यह व्रत रखा जाएगा। सभी स्त्रियां अटूट विश्वास के साथ यह व्रत रखती है। उन्होंने बताया कि गुरुवार के दिन रात को चतुर्थ स्थित है और उसी दिन यह व्रत उन्होंने बताया कि रात को 9:10 तक चतुर्थ तिथि है। महिलाएं उससे पहले पहले अपना व्रत खोल सकती है उन्होंने बताया कि महिलाएं सुबह-सुबह तारों के छांव में ही जो खाना पीना है वह खा सकती है । उसके बाद सारा दिन महिलाओं को निराहार रहना होता है इससे पहले महिलाएं नारियल पानी पी लेती है ।जिससे सारा दिन उनको प्यास नहीं लगती।
अन्य खबरें जानें-
Himachal Legislative का शीतकालीन सत्र 16 नवंबर से धर्मशाला में, राज्यपाल ने जारी की अधिसूचना



