न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : अगर दिवाली पर आपने भी स्वर्ण मंदिर अमृतसर की एक तस्वीर शेयर की हो या अपने करीबियों की भेजी हो तो आपको बता दें वो तस्वीर फर्जी है। दरअसल, एक तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हुई थी, जिसमें स्वर्ण मंदिर प्रांगण में सैकड़ों लालटेन आकाश में उड़ते दिखाए गए थे।
जैसे ही तस्वीर एक मोबाइल से दूसरे मोबाइल में पहुंची, लोग इसे धड़ाधड़ आगे भेजने लगे। देखते ही देखते ही यह वायरल हो गई, लेकिन जब सच पता चला तो लोगों के होश उड़ गए। हकीकत में तस्वीर को फोटोशाप का इस्तेमाल करके बनाया गया था। अगर आपने भी फर्जी फोटो शेयर किया है तो आगे से सतर्क रहिए।
